नगर परिषद उपाध्यक्ष के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
नगर परिषद उपाध्यक्ष काका महंत के घर में आग लगने से लाखाें का नुकसान हो गया आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
By BabitaEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 01:00 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 01:00 PM (IST)
कुल्लू, जेएनएन। नगर परिषद उपाध्यक्ष काका महंत के घर शुक्रवार सुबह एकाएक आग लग गई। आग लगने के कारण घर में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कार्रवाई की। आग बुझाने से पहले घर में लाखों का नुकसान हो गया है।
हालांकि इस घटना में शॉट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। जिस कमरे में आग लगी वह लकड़ी का बना था। आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के सभी सदस्य आग बुझाने के लिए जुट गए और साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें