Move to Jagran APP

किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी

संवाद सहयोगी, बंजार : कृषि विभाग की आत्मा संस्था के सौजन्य से बंजार उपमंडल कार्यालय सभागार मे

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 05:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 05:11 PM (IST)
किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी
किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी

संवाद सहयोगी, बंजार : कृषि विभाग की आत्मा संस्था के सौजन्य से बंजार उपमंडल कार्यालय सभागार में शून्य लागत प्राकृतिक खेती विषय पर रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सुरेंद्र शौरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में करीब 100 किसानों व बागवानों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी दौलत भारती ने भी सहयोग दिया। जिन्होंने समूची बंजार घाटी को पूरे प्रदेश में शून्य लागत प्राकृतिक खेती के रूप में एक दुनिया को मॉडल देने का बीड़ा उठाया है। कार्यशाला में लोगों को शून्य लागत प्राकृतिक खेती को स्वयं करने एवं अपने आस पड़ोस के अन्य किसानों को भी प्रेरित करने के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने भी किसानों व बागवानों को जागरूक किया। किसान चिरंजी लाल ने कहा कि हमें आज के समय में प्राकृतिक खेती को अपनाना बहुत जरूरी हो गया है। कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से खेतों की मिट्टी में जो केंचुए नष्ट हो रहे हैं उस वजह से मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी हो गई है।

loksabha election banner

किसान चुनीलाल, भीमा देवी, मोहर ¨सह, उपप्रधान शीलि, टेढी ¨सह ने भी किसानों को ज्ञानवर्धन किया है। इस अवसर पर किसान निरत ¨सह, पन्ना लाल, लाल चंद, उदय पुजारी, कर्म ¨सह, प्यारे लाल, रीबान चंद, ऋषिराज, देवराज, रोशन लाल, रित्तम चंद, परसराम भारती, रूप धामी, मीर ¨सह, भवानी ¨सह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.