देव मिलन के साथ ऋषि पंचमी मेला शुरू
संवाद सहयोगी, आनी : आनी का प्राचीन व एतिहासिक दो दिवसीय ऋषि पंचमी मेला देव मिलन के साथ शुरू
संवाद सहयोगी, आनी : आनी का प्राचीन व एतिहासिक दो दिवसीय ऋषि पंचमी मेला देव मिलन के साथ शुरू हो गया। इसमें अराध्य जोगेश्वर महादेव, खोडू देवता, कुई कंडा नाग देवता, शाणी दुगा माता, कुलक्षेत्र देवता ओलवा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। शिव मंदिर दलाश से पांचों देवी-देवताओं के रथ मेला स्थल सौह तक लोगों ने नाचते गाते पहुंचाए। मेले के पहले दिन पहुंचे लोगों को लोक संस्कृति की जानकारी मिली। दिनभर नाटियों का दौर चलता रहा। शाम को देवता मेला स्थल से शिव मंदिर में प्रवेश करते हैं तो यहां पर बुजुर्ग लोग ढैकली-बैशली से पारंपरिक गीतों पर देवताओं को नचाया जाता है। मेला कमेटी प्रधान उत्तम ठाकुर का कहना है कि मेले का आयोजन कई दशकों से किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले मेले में हजारों लोग देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।