सुक्खू व कौल एकजुट होकर करें कार्य
संवाद सहयोगी कुल्लू किसी भी पार्टी के नेता को लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए और पार्टी के
संवाद सहयोगी, कुल्लू : किसी भी पार्टी के नेता को लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए और पार्टी के अंदर संगठनात्मक एकता के साथ कार्य करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों ने लक्ष्मण रेखा लांघी है, उन पर निश्चित तौर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। यह बात पूर्व बागवानी मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश ठाकुर ने ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने सुक्खू और कौल सिंह पार्टी के साथ एकजुट होकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में एकजुट है और उनके नेतृत्व में बड़ी मजबूती से प्रदेश सरकार को बेनकाव किया और कई घोटालों को उजागर किया है, जिसके चलते आज भाजपा बौखलाई हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही दो पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस की इस एकजुटता का पचा नहीं पा रहे हैं और पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं। लंबे समय के बाद प्रदेश कांग्रेस को कुलदीप सिंह के रूप में एक सिद्धांतवादी अध्यक्ष मिला है और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस को एक माला में पिरोने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि जब सुखविदर सिंह सुक्खू अध्यक्ष थे तो मंडी से एक भी सीट लेने में कामयाब नहीं हुए थे, यही नहीं मंडी लोकसभा की भी 15 सीटें हार गए थे और उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस की हालत खराब रही है। सुक्खू के समय पार्टी में एकजुटता दिखाने की बजाय 180 कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर किया गया था। अब जब वह किसी पद पर नहीं हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष को बिना कोई सूचना दिए बिना उन्होंने बैठक की और फिर जानबुझकर बातें लीक की।