मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी
जागरण संवाददाता मनाली जिला की मनाली तहसील के ओल्ड मनाली ग्राम पंचायत में वीरवार को डिजिट
जागरण संवाददाता, मनाली : जिला की मनाली तहसील के ओल्ड मनाली ग्राम पंचायत में वीरवार को डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी गई। चेयरमैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू पुरेंद्र वैद्य ने इसकी जानकारी दी। इस मौके पर लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, जमीनी विवाद, नाल्सा की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव कुल्लू अनिल शर्मा ने कहा कि मानव तस्करी दुनिया भर में एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है। यह एक ऐसा अपराध है जिसमें लोगों को उनके शोषण के लिए खरीदा और बेचा जाता है। वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस घृणित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रोत्साहित करने के लिए और मानव तस्करी से निपटने के लिए वैश्विक योजना को अपनाया था।
इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को बारे में जानकारी दी गई। इन योजनाओं से संबंधित जानकारी को लोगों में वाट्सएप के माध्यम से भी बांटा गया। इस दौरान स्थानीय पंचायत की प्रधान मोनिका भारती, पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे।