केंद्र सरकार के खिलाफ आनी में प्रदर्शन
आनी में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की किसान विरोधी, महिला विरोधी, छात्र विरोधी, युवा विरोधी, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
आनी, जेएनएन। उपमंडल मुख्यालय आनी में बुधवार को जन एकता जनाधिकार मंच द्वारा मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में हुए जनविरोधी कार्यों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। जन एकता जनाधिकार मंच ने पोल खोल, हल्ला बोल का जोरदार नारा दिया। चार साल की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 17 से 22 मई तक पूरे देश में ''पोल खोल, हल्ला बोल'' के नारे के साथ प्रचार अभियान चलाया गया और आज के दिन 23 मई को पूरे देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए गए।
आनी में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की किसान विरोधी, महिला विरोधी, छात्र विरोधी, युवा विरोधी, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मोदी सरकार के समय में किसानों की आत्महत्या में 42 प्रतिशत की व वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी लागू करके आम जनता पर भारी बोझ डाला है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद जनता की दिक्कतें बढ़ी हैं। किसानों की जमीन से बेदखली में तेजी आई है। चुनाव से पहले रूसा प्रणाली को समाप्त करने के वायदे से सरकार पूरी तरह मुकर चुकी है। इन्हीं समस्याओं कोलेकर जन एकता जनाधिकार मंच का धरना प्रदर्शन था और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।