Move to Jagran APP

दिल्ली की नेहा चुनी गयी न्यू इयर क्वीन 2019

नव वर्ष संध्या मनाने क्लब हाउस में देश भर से पर्यटक थे लेकिन सभी प्रतियोगिताओं में दिल्ली वालों का ही कब्जा रहा।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 01:28 PM (IST)
दिल्ली की नेहा चुनी गयी न्यू इयर क्वीन 2019
दिल्ली की नेहा चुनी गयी न्यू इयर क्वीन 2019

मनाली, जेएनएन। पर्यटन निगम द्वारा क्लब हाउस में आयोजित नव वर्ष संध्या में दिल्ली की मिसेज नेहा को न्यू इयर क्वीन 2019 चुना गया। पर्यटन निगम ने नेहा को ताज पहनाकर सम्मानित किया और नेहा के हाथों केक कटवाया। पर्यटन निगम ने नेहा को परिवार संग अपने होटल में दो दिन निशुल्क ठहरने का भी न्यौता दिया। पर्यटन निगम के क्लब हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

loksabha election banner

सैलानियों का स्वागत कुलवी वाद्य यंत्रों की धुन में टोपी व मफलर पहनकर किया। रात साढ़े 11 बजे तक प्रतियोगियता आयोजित की गई। विभिन प्रतियोगियता में दर्जनों सैलानियों ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया। यहां सैलानियों के कदम कुल्लवी वाद्य यंत्र में खूब थिरके। हालांकि नव वर्ष संध्या मनाने क्लब हाउस में  देश भर से पर्यटक थे लेकिन सभी प्रतियोगिताओं में दिल्ली वालों का ही कब्जा रहा। लेमन डांस में दिल्ली ले वीर और शीतल ने बाजी मारी।

बैलून डांस प्रतियोगिता में दिल्ली के 3 ही मिसेज एंड मिस्टर हुसैन विजयी रहे। जबकि बेस्ट डांस कपल का खिताब भी दिल्ली के मिस्टर मनोज और अंशु जैन ने जीता। पर्यटन निगम के डीजीएम अरविंद सेन से सभी विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मनित किया जबकि न्यू इयर क्वीन रही नेहा को ताज पहनाकर सम्मनित किया। नेहा ने कहा कि वह पहली बार ही मनाली आई है। उन्होंने मनाली सहित यहां के पर्यटन स्थलों की सुंदरता की सराहना की। नेहा ने कहा कि दिन भर उन्होंने सोलंगनाला में बर्फ में खेल कर बिताया।

दूसरी ओर पर्यटन नगरी के अधिकतर होटलो में नव वर्ष की धूम रही। होटलों में ठहरे सैलानी रात भर देव वाद्य यंत्रों सहित डीजे की धुन पर थिरकते रहे। कार्निवाल कमेटी ने भी सैलानियों की संध्या को रंगीन बनाने के लिय मालरोड में ख़ास इंतजाम किए थे। वायस ऑफ विंटर कार्निवाल के एक दर्जन लोक गायकों ने अपनी मधुर आवाज से सैलानियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। माल रॉड में सैलानी आधी रात तक नाचते गाते रहे। पुलिस के इंजमाम कड़े होने से सभी जगह शांति बनी रही। 220 से अधिक जवानो ने सैलानियो के न्यू इयर एवं को यादगार बनाने में अपनी सेवाएं दी।

पिछले साल की अपेक्षा कम आए सैलानी

गत वर्ष की तुलना में पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की संख्या कम रही। 2017 में 29 को 1352, 30 को 2586 व 31 को 2302 कुल  6240 पर्यटन वाहन मनाली आए जबकि 2018 में 29 को 1578, 30 को 2311 व 31 को 1662 कुल 5551 पर्यटक वाहनो ने मनाली में दस्तक दी। 2017 में तीन दिनों के भीतर 17 लाख जबकि 2018 में साढे 15 लाख ग्रीन टैक्स एकत्रित हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.