ताजपोशी पर युवराज बौद्ध को दी बधाई
जागरण संवाददाता, केलंग : लाहुल स्पीति से भाजपा के वरिष्ठ नेता युवराज बौद्ध को प्रदेश योजना बोड
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 08:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, केलंग : लाहुल स्पीति से भाजपा के वरिष्ठ नेता युवराज बौद्ध को प्रदेश योजना बोर्ड में गैर सरकारी सदस्य मनोनीत करने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है। युवराज लाहौल स्पीति विधानसभा से साल 2003 में बतौर भाजपा प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह भाजपा नेशनल एसटी मोर्चा के महामंत्री और जिला भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा लाहौल मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य नावांग उपासक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोनम चर्चिपा, सोहन ¨सह, लोबजंग बौद्ध, जिप अध्यक्ष रमेश रोलवा, वरिष्ठ भाजपा नेता छेवांग यूनापा, तंजिन चर्चिपा, सोनम मानेपा आदि ने युवराज बौद्ध को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें