पुईद में लोगों को बताया स्वच्छता का महत्व
संवाद सहयोगी, कुल्लू : पुईद पंचायत में शुक्रवार को सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस
संवाद सहयोगी, कुल्लू : पुईद पंचायत में शुक्रवार को सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा व पर्यटन पर्व की जानकारी दी गई। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के जिला युवा समन्वयक डॉ. लाल ¨सह ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश को स्वच्छ रखना आवश्यक है। हमें अपने आसपास के क्षेत्र के लिए हरसंभव कार्य करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में भी सहयोग करने की अपील की। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में पर्यटन पर्व व स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देश को पर्यटन की दृष्टि से सर्वोत्तम स्थान पर लाने के उद्देश्य से सभी को प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में महिला मंडल की प्रधान गीता देवी ने प्रथम, युवा मंडल सदस्य विजय कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान सरचंद, युवा स्वयंसेवी रोहित मौजूद रहे।