दिल्ली पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता शुरू
जागरण संवाददाता मनाली दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में राज्य शतरंज संघ की ओर से अंडर-13 और
जागरण संवाददाता, मनाली : दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में राज्य शतरंज संघ की ओर से अंडर-13 और अंडर-7 वर्ग के लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिया का आगाज उपाध्यक्ष अनीता भूरिया ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश 55 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। इस प्रतियोगिता में ईशान गर्ग 1339 इंटरनेशनल रेटेड खिलाडी को पहली वरियता दी गई। अड़-होक शतरंज समिति कुल्लू जिल्ला के सदस्य मेहर चंद ने मुख्यातिथि अनीता भूरिया, अरविदर सिंह बाली प्रिसिपल डीपीएस, प्रदेश शतरंज की सहसचिव भारती सिंह राणा और सुमिता देवी, मंडी जिला शतरंज संघ के सचिव संजीव परासर को समानित किया। प्रतियोगिता के पांच राउंड के मुकाबले होंगे और पहले दिन दो राउंड खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में सबसे छोटी उम्र के चार वर्षीय अद्यंश शर्मा भी भाग ले रहे हैं।