पुलिस ने लावारिस पड़े बैग को खोलकर देखा तो ऊपर सेब और नीचे मिली एक किलोग्राम चरस Kullu News
पुलिस थाना आनी के तहत पुराने बस अड्डा में एक लावारिस बैग से एक किलो चरस बरामद हुई है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 11:54 AM (IST)
dir="ltr" style="">आनी, जेएनएन। पुलिस थाना आनी के तहत पुराने बस अड्डा में एक लावारिस बैग से एक किलो चरस बरामद हुई है। मामला आज सुबह का है, जब आनी पुलिस की टीम एएसआइ पुष्प देव शर्मा की अगुआई में गश्त पर थी। गश्त के दौरान उन्हें एक लावारिस बैग मिला। जिसे खोलने पर उसके अंदर कुछ सेब और चरस रखी हुई थी। पुलिस ने इसे तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी तेजिंद्र वर्मा ने बताया पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी है। पुलिस नए बस अड्डे के पास से लेकर पुराने बस अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने और चरस से भरे बैग के असली मालिक की तलाश में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें