नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष बने चमन व उपाध्यक्ष मनोज
जागरण संवाददाता मनाली चमन कपूर नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष जबकि मनोज कुमार को उपाध्यक्ष ब
जागरण संवाददाता, मनाली : चमन कपूर नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष जबकि मनोज कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनाली में सात में से पांच पार्षद भाजपा समर्थित तथा दो पार्षद कांग्रेस समर्थित जीते हैं। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने पार्षदों को शपथ दिलाई। कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार मनाली एनएस वर्मा ने शपथ समारोह की शुरुआत की। वार्ड एक से भाजपा समर्थित कल्पना ठाकुर, दो से भाजपा समर्थित चमन कपूर, तीन से कांग्रेस समर्थित सुनीता शर्मा, चार से भाजपा समर्थित मनोज कुमार, पांच से भाजपा समर्थित ललिता, छह से भाजपा समर्थित चंद्रा पदान व सात से कांग्रेस समर्थित नवीन तनवर ने शपथ ली। मनाली निवासी रमन, दीपक, सुशील, एमसी ठाकुर, अंकिता, पूजा व रीता ने कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए मानदंड निर्धारित किए हैं। प्रतिनिधियों से यह उम्मीद रहेगी कि वे राशन कार्ड, पेंशन, आवास, शौचालय निर्माण व अन्य जनहित से जुड़ी योजनाओं को वास्तविक पात्रों तक पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें।
------------------
सरकार की मदद से करेंगे पर्यटन नगरी मनाली का विकास :चमन
जागरण संवाददाता, मनाली : नगर परिषद मनाली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर के सहयोग से पर्यटन नगरी मनाली का विकास किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से भी बजट का प्रावधान करेंगे। स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उधर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए सभी मनाली वासियों के सहयोग लिया जाएगा। सभी पार्षद एकजुट होकर काम करेंगे और शहर का विकास करेंगे। मनोज ने कहा कि सभी सात वार्ड का एक सामान विकास किया जाएगा। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दुर्गा दत्त व महामंत्री ठाकुर दास का आभार जताया।