महंगाई पर सीपीआइएम का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू में सोमवार को केंद्र सरकार की आम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ
संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू में सोमवार को केंद्र सरकार की आम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीआइएम ने भारत बंद के आह्वान पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक उपायुक्त कार्यालय से मिनी सचिवालय तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिला महासचिव होतम सौंखला ने कहा कि मोदी सरकार जनता को गुमराह करके सत्ता में आई थी कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को कम व किसानों को डेढ़ गुणा दाम दिए जाएंगे। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने महंगाई को बड़ी तेजी के साथ बढ़ाया है। इस अवसर पर पार्टी सचिव खेम चंद, बंजार ब्लॉक सचिव मोती राम, पार्टी जिला सचिवालय सदस्य भूप ¨सह भंडारी, राजेश ठाकुर, सरचंद, अनिल कुमार, गो¨वद भंडारी मौजूद रहे। ---------
महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त
संवाद सहयोगी, आनी : महंगाई व भ्रष्टाचार के विरुद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बंद का आवाह्न में ब्लॉक कांग्रेस आनी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड ने आनी मुख्यालय में जनआंदोलन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि ¨सह ठाकुर की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी रहे परसराम ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरमंड लालचंद मारकोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता फकीरचंद वर्मा, रामकृष्ण ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, हंसराज ठाकुर, शेर ¨सह ठाकुर, ख्याले राम ठाकुर, रमेश¨सघा, चंद्रकेश शर्मा, दिलीप जोशी, सतपाल शर्मा, चमन मून, अनिल नेगी, पप्पू सत्य, दीवान ठाकुर, रामलाल, चंद्रमोहन सूद, बेलीराम शर्मा, गुलाब वर्मा, महेंद्र कायत, भगवानदास ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, आशित ¨सघा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा वर्मा, प्रतिमा सुमन, गुड्डी देवी, सेना देवी व अन्य मौजूद रहे।