Move to Jagran APP

केंद्र ने महिलाओं के लिए चलाई कई योजनाएं : इंदु

संवाद सहयोगी, कुल्लू : केंद्र सरकार आज घर-घर तक बिजली, पानी और मुफ्त यात्रा जैसी देन प्रधान

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 07:28 PM (IST)
केंद्र ने महिलाओं के लिए चलाई कई योजनाएं : इंदु
केंद्र ने महिलाओं के लिए चलाई कई योजनाएं : इंदु

संवाद सहयोगी, कुल्लू : केंद्र सरकार आज घर-घर तक बिजली, पानी और मुफ्त यात्रा जैसी देन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। केंद्र सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चल रही है। यह बात कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित महिला मोर्चा के सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य सुविधाएं केवल मात्र भाजपा की ही देन हैं। पूर्व विधायक महेश्वर ¨सह ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के समर्थन की भी बात नारे से दी। भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने भी संबोधित किया। इसके बाद अंत में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा आईटी सेल की संयोजक अर्चना ठाकुर, विमला ठाकुर, रेखा गुलेरिया, चेतना शर्मा, अनु, नीना देवी मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.