Move to Jagran APP

ग्रामीणों तक पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा

•िाला भाजपा पदाधिकारियों की विशेष बैठक परिधि गृह में •िाला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 07:17 PM (IST)
ग्रामीणों तक पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा
ग्रामीणों तक पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला भाजपा की बैठक परिधि गृह में शनिवार को हुई। जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अक्षय भरमौरी भी बैठक में मौजूद रहे। अक्षय भरमौरी ने कहा कि पदाधिकारियों को अपना दायित्व गंभीरता से निभाना होगा। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता भी उच्च स्तर तक पहुंच सकता है। बकायदा वह अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करे। संगठन सक्रिय होगा तभी क्षेत्र का विकास होगा।

loksabha election banner

भीम सेन शर्मा ने कहा कि जिले के पदाधिकारी लोगों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं। देश व प्रदेश में भाजपा सरकारें जनहितैषी विषयों पर बेहतर कार्य कर रही हैं। कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उत्कृष्ट कार्य से ही नेता बनते हैं व सरकारें कार्यकर्ता की मेहनत से बनती हैं। बैठक में जिला भाजपा महामंत्री जोगिद्र शुकला, उपाध्यक्ष हेत राम ठाकुर, राम तीर्थ, दूनी चंद, नवल नेगी, रफ्तार ठाकुर, अमर ठाकुर, सचिव तरुण विमल, सुनील करवा, सुरेश कुमार, चौबे राम, नवीन सूद, गंगोत्री देवी, मंजू लता, कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी, खिमी राम, देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुभाष शर्मा, भाग चंद, बंजार मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, जगदीश शर्मा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.