पर्यटन कारोबार पटरी पर लाना प्राथमिकता : चमन
जागरण संवाददाता मनाली पर्यटन प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के मनोनीत सदस्य चमन कपूर ने कहा कि क
जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के मनोनीत सदस्य चमन कपूर ने कहा कि कोरोना संकट से ठप हो चुके हिमाचल के पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। पर्यटन उद्योग अब लड़खड़ाते हुए दोबारा पैरों पर खड़ा होने का प्रयास कर रहा है।
मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कपूर ने कहा कि नई सावधानियों और इंतजाम से लैस होकर पर्यटन कारोबार पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। उन्होंने सदस्य मनोनीत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजापा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, जिला अध्यक्ष कुल्लू भीमसेन शर्मा का आभार जताया। कपूर ने कहा कि अर्थव्यवस्था को बदहाली से बचाने के लिए सरकार ने प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की इजाजत दी है। कपूर ने कहा कि कोविड़-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए राज्य के विभिन्न पर्यटन केंद्रों में धीरे-धीरे पर्यटन गतिविधियां शुरू हो रही हैं।