कांग्रेस फैला रही कोरोना : भीम सेन
संवाद सहयोगी कुल्लू कोरोना काल में भाजपा जन सेवा में तत्परता से जुटी है। इसके विपरीत कांग
संवाद सहयोगी, कुल्लू : कोरोना काल में भाजपा जन सेवा में तत्परता से जुटी है। इसके विपरीत कांग्रेस कोरोना को न्योता देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने परिधि गृह में किसान मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नकारे नेता जनता को गुमराह कर भ्रांतियां फैलाकर जिला मुख्यालय में भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं तथा धरना आयोजित कर रहे हैं। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित रैली में शारीरिक दूरी के नियमों को दरकिनार किया गया। एसपी ऑफिस में कोरोना के केस आने के बाद घोषित कंटेनमेंट जोन में भी धरना देकर विधायक ने कोरोना फैलाने में कसर नहीं छोड़ी। बैठक में कंगना रणौत के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष टीकम राम ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जोगिदर शुक्ला, राजेंद्र चौधरी, आदित्य गौतम, सरवन लाल, छापे राम, चुनी लाल ठाकुर, लेस राम, प्रेम सिंह ठाकुर, प्रवीण राणा, जगदीश ठाकुर, प्रवीण राणा, शिव चंद, राजेश राठी, अनिला नेगी उपस्थित रहे।