लाहुल में हिमखण्ड गिरने से दहशत का माहौल, घरों में कैद हुए लोग
Avalanche hit Lahaul and Spiti लाहुल स्पीति में हिमखण्ड गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है डर की वजह से लोग घरों में कैद हो गए हैं।
मनाली, जसवंत ठाकुर। लाहुल स्पीति में बर्फबारी का दौर थम गया है लेकिन दिक्कतें घाटी वासियों का पीछा नही छोड़ रही है। पहले बर्फ के फाहों ने लाहुलियों को घरों में कैद किया अब हिमखण्ड गिरने की घटनाओं से घाटी में दहशत का माहौल है। मंगलवार को जिला मुख्यालय केलांग से 7 किमी दूर गोशाल नाले में भारी हिमखण्ड गिरा है। हालांकि जानी नुकसान नही हुआ है लेकिन गोशाल के ग्रामीणों की जमीन को हिमखण्ड आने से नुकसान पहुंचा है।
लोग खिली धूप के बीच भी अपने घरों से बाहर नही निकल पा रहे है। हिमखण्ड गिरने की घटनाए पटन सहित तोद वैली, तिनन वैली, मयाड़ वैली और गाहर वैली में अधिक हुई है लेकिन अधिक घटनाएं लाहुल की पटन घाटी में अधिक हुई है। इस वैली के हर नाले में भारी हिमखण्ड गिरे है। मंगलवार को भी चिनाब नदी के सहायक नदी नालों में हिमखण्ड गिरे है जिससे नदी का बीच बीच मे बहाब भी रुक रहा है।
खराब मौसम की अपेक्षा धूप में रहता है अधिक खतरा
लाहुल स्पिति के लोगों की दिक्कतें खत्म होने का नाम नही ले रही है। यहां सर्दी भर भारी बर्फ का दौर रहा है जिस कारण लोग अढाई महीनों से अपने घरों से बाहर नही निकल पाए हैं। हिमखण्ड गिरने का खतरा खिली धूप के बीच अधिक रहता है। आज भी खिली धूप के कारण लोग अपने घरों से बाहर नही निकल पाए है। खराब मौसम लोगों को घरों में कैद कर देता है और मौसम साफ होने पर हिमखण्ड का खतरा लोगों को घरों में कैद कर देता है। एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि घाटी में हिमखण्ड गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को घरो सें बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
फेसबुक में डाला हिमखण्ड का वीडियो एक महीना पुराना
शुक्रवार को लाहुल के एक व्यक्ति ने अपनी फेस बुक में एक महीना पुराना हिमखण्ड गिरने का वीडियो डाला है। उस व्यक्ति का कहना है कि नेट नही होने से वो वीडियो समय पर नही डाल पाया। लेकिन कुल्लू मनाली बेठे कुछ लोगों ने यह समझकर शेयर कर दिया कि यह अभी की घटना है। एसडीएम केलांग अमर नेगी ने कहा कि ये वीडियो पुराना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वो अफवाह न फैलाए।
सब काम छोड़ धूप का आनंद उठा रहे लोग
लाहुल स्पिति में लोग मजबूरन घरो में कैद है जबकि मनाली में भी इस बार सर्दियो में जन जीवन ख़ासा प्रभावित रहा है। आज भी मनाली घाटी के लोग सब काम छोड़ खिली धूप का आनंद उठा रहे है। इस बार भारी बर्फ बारी होने से पर्यटन करोवारियो सहित बागवान किसान भी खुश है। सभी को इस बार उम्दा फसल होने की उमीद है।
सोलंगनाला में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम
पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक छा गई है। शुक्रवार को खिली धूप के बीच बर्फ से लदे पर्यटन स्थल सोलंग नाला में पर्यटको का हुजूम उमड़ पड़ा। मनाली के नेहरुकुण्ड से सोलंगनाला तक एक फीट से लेकर 4 फीट तक बर्फ जमा है। पर्यटन स्थल सोलंगनाला की ढलानों सहित फातरु व अंजनीमहादेव में 4 से 5 फीट तक बर्फ के ढेर लगे हुए है। हालांकि अधिकतर पर्यटक पलचान के कलिंग नामक स्थान में ही बर्फ की सफेदी का आनंद उठा रहे है लेकिन कुछ पर्यटक फॉर व्हील ड्राइव वाहनो में सोलंगनाला तक भी पहुंच रहे है। फ़ोटो ग्राफ़र यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा और स्नो स्कूटर यूनियन के अध्यक्ष भूमि चन्द ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्यटको की आमद बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि आज खिली धूप के बीच सैलानी बर्फ का आनंद उठा रहै है और सोलंगनाला मैदान में अनेकों साहसिक खेलों से रूबरू हो रहे हैं। मनाली डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे।