Move to Jagran APP

Manali Weather: डिमरू नाले में हिमस्खलन, दो घंटे रुका चंद्रभागा का बहाव, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी जारी

Manali Weather लाहुल घाटी में थिरोट के सामने डिमरु नाले में हिमस्खलन से दो घंटे तक चंद्रभागा नदी का बहाव रुका रहा। घाटी में लगातार हो रहे हिमस्खलन से जसरथ लेकर किलाड़ तक नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Tue, 31 Jan 2023 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 09:48 AM (IST)
Manali Weather: डिमरू नाले में हिमस्खलन, दो घंटे रुका चंद्रभागा का बहाव, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी जारी
रिकांगपिओ में हिमपात से ढकी हुई गाड़ियां l जागरण

मनाली, जागरण संवाददाता। लाहुल घाटी में थिरोट के सामने डिमरु नाले में हिमस्खलन से दो घंटे तक चंद्रभागा नदी का बहाव रुका रहा। घाटी में लगातार हो रहे हिमस्खलन से जसरथ लेकर किलाड़ तक नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। सोमवार को लाहुल स्पीति में भारी हिमपात हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमपात के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं।

loksabha election banner

रविवार रात से लाहुल स्पीति में भारी हिमपात हो रहा है। इससे लाहुल घाटी का मनाली व स्पीति का किन्नौर से संपर्क कट गया है। शिंकुला में भारी हिमपात से जम्मू की जंस्कार घाटी का भी लाहुल से संपर्क कट गया है।

हिमपात से बिजली गुल

लाहुल स्पीति जिले के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों कोकसर, डिम्फुक, सिस्सू, गोंदला, दारचा, योचे, रारिक, छिका, मयाड़, खंजर, नैन गाहर, गवाड़ी और चौखंग में डेढ़ से दो फीट हिमपात हुआ है। सड़कें बंद हो गई हैं। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। स्पीति घाटी में इस साल का सबसे अधिक हिमपात हुआ है। इसके अलावा मनाली, सोलंगनाला व अटल टनल रोहतांग में भी हिमपात हुआ है।

घरों से बाहर न निकलें

वहीं, रोहतांग दर्रे समेत शिंकुला, बारालाचा, कुंजम दर्रे में तीन फीट से अधिक हिमपात हुआ है। लाहुल स्पीति के उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि जिले में रविवार रात से भारी हिमपात हो रहा है। इससे हिमस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों से आग्रह किया कि घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन सतर्क है और हालात पर नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ें-Shimla Snowfall: नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते NH-5 पर थमे वाहनों के पहिए, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानियां 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.