यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑटो चालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज
ऑटो रिक्शा चालकों ने प्रदेश सरकार से राहत पैकेज की मांग की है।आज ऑटो चालकों ने मंत्री गोविद ठाकुर को ...और पढ़ें

मनाली : ऑटो रिक्शा चालकों ने प्रदेश सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। सोमवार को ऑटो चालकों ने परिवहन मंत्री गोविद ठाकुर को ज्ञापन देकर राहत पैकेज की मांग की। ऑटो चालकों का कहना है कि कोरोना संकट के चलते प्रदेश भर के चार हजार से अधिक ऑटो रिक्शा चालक सड़क पर आ गए हैं। हिडिम्बा ऑटो यूनियन के प्रधान मोती राम ने कहा की ऑटो रिक्शा चालकों को रोटी के लाले पड़ गए हैं। कोरोना संकट की सबसे अधिक मार प्रदेश के ऑटो चालकों पर पड़ी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि ऑटो चालकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए राहत पैकेज की विशेष नीति बनाई जाए। दो साल के लिए टोकन टैक्स व पैसेंजर टैक्स माफ किए जाएं। मोती ने कहा कि मनाली व कुल्लू सहित शिमला, डलहौजी व धर्मशाला में। पर्यटन कारोबार प्रभावित होने से ऑटो रिक्शा चालकों को भी रोजी रोटी की चिता सता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऑटो चालकों की मदद कर उन्हें राहत प्रदान करे।
