अटल टनल और रोहतांग में तीन जगह एवलांच, लाहौल और मनाली जाने वाली गाड़ियां फंसी; पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी
अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल पर तीन स्थानों पर हिमस्खलन हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। केलंग से ...और पढ़ें
HighLights
अटल टनल के नोर्थ पोर्टल पर तीन जगह हिमस्खलन हुआ।
केलंग से मनाली जा रहे चार वाहन सुरक्षित निकल गए।
भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की आशंका बढ़ी, यात्रा सलाह जारी।
जागरण संवाददाता, मनाली। अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल में तीन जगह हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन होने से बड़ा हादसा टला गया है। जब हिमपात हुआ तो केलंग से मनाली की ओर चार वाहन गुजर रहे थे। थोड़ी देर रुकने के बाद सभी वाहन सुरक्षित मनाली की ओर निकल गए।
थाना प्रभारी सिस्सु मुकेश ठाकुर ने बताया कि अटल टनल के पास हिमस्लखन हुआ है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन होने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर रुकने के बाद सभी गाड़ियां सुरक्षित मनाली की ओर निकल आई है।
उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में गत तीन दिनों से हिमपात हो रहा है। इस कारण हिमस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आपात स्थिति में ही सफर करें और मौसम साफ होने तक घरों से बाहर न निकलें।
इन नियमों का करें पालन
- पहाड़ों में जमी बर्फ पर सावधानी से चलें।
- शॉर्टकट से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं।
- अगर मौसम खराब है तो यात्रा करने से बचें।
- सहयोगी चालकों का सहयोग करें।
- पर्यटक यात्रा के लिए सार्वजनिक सेवा का उपयोग करें।
बीआरओ अधिकारी ने बताया कि मनाली केलंग मार्ग पर सोलंगनाला से केलंग के बीच जगह जगह हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। सभी राहगीर संभलकर सफर करें।
