एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुनील उपाध्याय को किया याद
संवाद सहयोगी, कुल्लू : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने सोमवार को कुल्लू महाविद्यालय म
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 04:59 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 04:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुल्लू : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने सोमवार को कुल्लू महाविद्यालय में एबीवीपी हिमाचल के पहले पूर्णकालिक कार्यकर्ता सुनील उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। इकाई सचिव सुमित ठाकुर ने बताया कि सुनील उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप, प्रियंका, रुचिका, ऊषा, सोनू, राहुल बिष्ट, अभिषेक शर्मा, भास्कर, सुमित, सौरव, अबु पंडित उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सुनील उपाध्याय के सभी संगठन कार्य को आगे ले जाने की शपथ ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें