आनी अस्पताल में 46 साल पुरानी मशीन से एक्स-रे
संवाद सहयोगी, आनी : सिविल अस्पताल आनी में 46 वर्ष पुरानी एक्स रे मशीन मरीजों के लिए परेशानी क
संवाद सहयोगी, आनी : सिविल अस्पताल आनी में 46 वर्ष पुरानी एक्स रे मशीन मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। एक्सरे रिपोर्ट खराब आने से मरीजों को निजी क्लीनिक का रुख करना पड़ता है। ऐसा नहीं के सिविल अस्पताल प्रबंधन इस समस्या से वाकिफ नहीं या इस एक्सरे मशीन को बदलने को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं करवाया गया लेकिन पिछले कई साल से आज या कल इस मशीन को बदलने के जिला अधिकारियों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सिविल अस्पताल आनी की ओर से अत्याधुनिक तकनीक वाली एक्सरे मशीन लगाने की डिमांड बहुत पहले भेज दी गई है लेकिन उदासीनता से अभी तक मामला लटका हुआ है। इस क्षेत्र की जनता में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है। स्थानीय निवासी राम कृष्ण, प्रवीण, चमन शर्मा, गिरधारी लाल, प्रेमपाल, विवेक, किशोरी लाल आनी अस्पताल को जल्द अत्याधुनिक एक्सरे मशीन मिलनी चाहिए। बीएमओ डॉ. रणजीत ठाकुर ने बताया कि आनी के सिविल अस्पताल में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन की बेहद जरूरत है। इसकी डिमांड और रिमाइंडर सीएमओ कुल्लू को भेजे गए हैं।