कार सवार महिला समेत चार लोगों से 622 ग्राम चरस बरामद
ागरण संवाददाता, कुल्लू : बंजार पुलिस ने कार सवार चार लोगों से 622 ग्राम चरस बरामद की है।
ागरण संवाददाता, कुल्लू : बंजार पुलिस ने कार सवार चार लोगों से 622 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपितों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने चारों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। बंजार पुलिस ने शुक्रवार रात मुख्य आरक्षी अनूप कुमार की अगुआई में नाका लगा रखा था। देर रात गुशैणी की तरफ से आई कार को रोककर पुलिस ने उसमें बैठे लोगों के सामान की तलाशी ली तो बैग से 622 ग्राम चरस मिली। आरोपितों की पहचान कार चालक मनी राम पुत्र नोख ¨सह गांव थ्रिंबला (बंजार) जगदीश ठाकुर पुत्र रोशन लाल कनौण (अलाह) ¨टकू देवी उर्फ रीना पुत्री पोतम राम रायसन व सीता राम पुत्र ईश्वर दास छाट (रोपा) के रूप में हुई है। चारों की आपस में कोई रिश्तेदारी नहीं है। वे बिना पंजीकरण की कार में कुल्लू की तरफ जा रहे थे। डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने पुष्टि की है।