एक माह में की जाएगी 300 चालकों की भर्ती : गोविंद
संवाद सहयोगी, आनी : कुल्लू के जिलास्तरीय आनी मेले में शुक्रवार को वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं
संवाद सहयोगी, आनी : कुल्लू के जिलास्तरीय आनी मेले में शुक्रवार को वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गो¨वद ¨सह ठाकुर ने कहा कि एक माह में 300 चालकों की भर्ती की जाएगी। इससे प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। परिचालकों के 1235 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लुहरी में बस अड्डे के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वन विभाग प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों लोगों की जरूरतों के अनुसार पौधरोपण अभियान चलाएगा, इससे लोगों को अच्छी आय हो सकती है। जलोड़ी के आसपास ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। सरयोलसर झील के किनारे बाड़ लगाने, सड़क व रास्ते के लिए वन विभाग के माध्यम से राशि का प्रावधान किया जाएगा। बागा सराहन क्षेत्र में साहसिक खेलों की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।