यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manali: बारालाचा में हिमपात से सरचू में फंसे 20 वाहन, शनिवार को लेह से चले थे मनाली की ओर; बर्फ ने रोकी राह
Snowfall in Baralacha हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारालाचा में हिमपात से सरचू में 20 वाहन फंस गए हैं। बीआरओ ...और पढ़ें

HighLights
- सरचू में अभी तीन ढाबे राहगीरों व पर्यटकों का सहारा बने हुए हैं।
- बीआरओ का ट्रांजिट कैंप भी राहगीरों को सहारा दे रहा है लेकिन अब मौसम के करवट बदलने से इस मार्ग पर सफर करना जोखिमभरा हो गया है।
- बारालाचा दर्रे सहित कुंजम, शिंकुला व रोहतांग दर्रे में छह से आठ इंच हिमपात हुआ है।
जागरण संवाददाता, मनाली। शनिवार को लेह से मनाली की ओर आ रहे लगभग 20 वाहन बारालाचा दर्रे में हिमपात होने से सरचू में फंस गए हैं। इन वाहनों में अधिकतर पर्यटक वाहन हैं। सरचू में अभी तीन ढाबे राहगीरों व पर्यटकों का सहारा बने हुए हैं।
बीआरओ का ट्रांजिट कैंप भी राहगीरों को सहारा दे रहा है लेकिन अब मौसम के करवट बदलने से इस मार्ग पर सफर करना जोखिमभरा हो गया है। 15 अक्टूबर के बाद इस मार्ग पर अब कभी भी भारी हिमपात हो सकता है।
रोहतांग दर्रे में छह से आठ इंच हिमपात
बारालाचा दर्रे सहित कुंजम, शिंकुला व रोहतांग दर्रे में छह से आठ इंच हिमपात हुआ है। सुबह के समय सभी दर्रों में वाहनों की आवाजाही बन्द है लेकिन मौसम खुलने के बाद आवाजाही सुचारु हो जाएगी। लेह से बारालाचा होते हुए मनाली आ रहे वाहन चालक सरचू में फंस गए हैं। वाहन चालक रोकी, टशी व प्रीतम ने बताया कि उनके लगभग 20 पर्यटक वाहन सरचू में फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Mandi: फ्लाईओवर का प्रपोजल तैयार करने का काम कंसल्टेंट को सौंपा, BOD को मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे प्रस्ताव
सरचू में ही रुक गए लोग
उन्होंने बताया कि वो शनिवार को दोपहर बाद सरचू पहुंच गए थे लेकिन बारालाचा में हो रहे हिमपात को देखते हुए वह लोग सरचू में ही रुक गए। उन्होंने बताया कि सरचू में तीन ढाबे व बीआरओ का ट्रांजिट कैंप उनके लिए सहारा बने हैं। उन्होंने बताया कि मौसम खुलते ही वो सरचू से मनाली का रुख कर लेंगे।
हिमपात को देखते हुए वाहनों की आवाजाही बन्द
दारचा चैक पोस्ट के प्रभारी सीता राम ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद बारालाचा दर्रे में हिमपात को देखते हुए वाहनों की आवाजाही बन्द कर दी थी। मौसम खुलते ही आवाजाही सामान्य हो जाएगी। लाहुल स्पीति पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है। मनाली लेह मार्ग पर सफर मौसम के हालात देखकर ही करें।
