नेहरूकुंड के पास पर्यटक वाहन लुढ़का, छह घायल
मनाली : पर्यटन नगरी मनाली से छह किलोमीटर दूर नेहरूकुंड के पास पर्यटक वाहन के लुढ़कने से छह पर्यटक घा
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 05:32 PM (IST)
मनाली : पर्यटन नगरी मनाली से छह किलोमीटर दूर नेहरूकुंड के पास पर्यटक वाहन के लुढ़कने से छह पर्यटक घायल हो गए। ये सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं तथा स्नो प्वाइंट कोठी से अपने इनोवा में वापस मनाली की ओर लोट रहे थे कि अचानक नेहरूकुंड मोड के पास हादसा हो गया। घायल पर्यटकों दीपन शर्मा, आकाश, मनमीत, मोनू, रजत व मनीष को मिशन अस्पताल मनाली में भर्ती किया गया है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने लोगों की मदद से घायल सैलानियों को नेहरूकुंड से मिशन अस्पताल पहुंचाया। घायल सैलानी दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी दिल्ली के आर जेड 101, ए ब्लॉक नजफरगढ़ नई दिल्ली के रहने वाले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें