यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देवसदन में खोला जाए संस्कृत महाविद्यालय
संवाद सहयोगी, कुल्लू : देव सदन में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के लिए मुख्यमंत्

संवाद सहयोगी, कुल्लू : देव सदन में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा। यह बात कुल्लू के देवसदन में हिमाचल संस्कृत अकादमी के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि संस्कृत कॉलेज को खोलने के लिए जल्द ही एक दल मुख्यमंत्री से मिलेगा। संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. मस्त राम शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार संस्कृत व देव संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कृत संकलप हैं। प्रदेश में संस्कृत महाविघालय खोले जा रहे और कुल्लू में भी खोला जाएगा। देव संस्कृति चेरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी ओम प्रकाश शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, धनी राम शांडिल्य, डा. रमेश शर्मा, डॉ. मस्त राम, इंद्र देव शास्त्री, डॉ. सीताराम, रणदेव शास्त्री आदि मौजूद रहे।
