सीबीआइ और ईडी की कार्रवाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 12:33 PM (IST)
dir="ltr" style="">धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कांग्रेस-कांगड़ा चंबा संसदीय अध्यक्ष विजय इंदर कर्ण ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सीबीआइ ओर र्इडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। अगर सरकार ने सीबीआइ ओर ईडी का दुरुपयोग बंद नहीं किया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विशाल आंदोलन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के कर्नाटक के नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ राजनीतिक भावना से प्रेरित कार्रवाई की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें