Move to Jagran APP

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने यदोपति ठाकुर को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर जताया हाईकमान का आभार

Youth Congress Himachal यदोपति ठाकुर को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर युकां प्रदेश महासचिव गोल्डी चौधरी व बैजनाथ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र राव ने हाईकमान का आभार जताया है। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 03:02 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 03:02 PM (IST)
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने यदोपति ठाकुर को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर जताया हाईकमान का आभार
यदोपति ठाकुर की ताजपोशी पर युकां नेताओं ने हाईकमान का आभार जताया है।

बैजनाथ, जेएनएन। यदोपति ठाकुर को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर युकां प्रदेश महासचिव गोल्डी चौधरी व बैजनाथ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र राव ने हाईकमान का आभार जताया है। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव व प्रभारी हिमाचल प्रदेश राजीव शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, संयुक्‍त सचिव व प्रभारी युवा कांग्रेस कृष्णा अल्लावारु, युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अमरप्रीत सिंह लाली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।

loksabha election banner

गोल्डी चौधरी व रविंद्र राव ने कहा कि यदोपति ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस एकजुटता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगी। इससे पहले यदोपति ठाकुर ने 2 बार चुनाव लड़कर हिमाचल प्रदेश एनएसयूआइ के राज्य अध्य्क्ष के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं व संगठन की मजबूती व पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई है।

यदोपति ठाकुर ने अपने कार्यकाल के समय में हिमाचल प्रदेश के हर एक ब्लॉक, जिला से आम परिवार के युवाओं को संगठन में जोड़कर उनको कार्य करने का अवसर प्रदान किया था। आगामी पंचायती राज चुनावों में भी युवा कांग्रेस एक अहम भूमिका अदा करेगी। इसके साथ लक्ष्य 2022 को मध्यनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ यदोपति ठाकुर के साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव होतम ठाकुर, प्रदेश महासचिव जितेंद्र धीमान जीतू, प्रदेश सचिव नीलम कौंडल, जिला सोशल मीडिया संयोजक आदित्य शरद गौरू, राजेश धीमान पूर्व सचिव, जिला उपाध्यक्ष अक्षित मैनी, जिला महासचिव नीरज शर्मा सहित अन्य ने यदोपति ठाकुर को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.