आधुनिक युग में रोबोट का महत्व बताया
प्रधानाचार्य नसीब सिंह ठाकुर ने कहा कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना तथा विज्ञान के नए-नए आविष्कारों से परिचित करवाना था।
By Edited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 09:40 AM (IST)
बंगाणा, जेएनएन : डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में दो दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन मयंक त्यागी ने किया। विद्यार्थियों को रोबोट का आविष्कार किसने किया व इसके कार्य के बारे में बताया गया। विज्ञान विषय से संबंधित सभी तथ्यों को बारीकी से समझाया। प्रधानाचार्य नसीब सिंह ठाकुर ने कहा कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना तथा विज्ञान के नए-नए आविष्कारों से परिचित करवाना था। इस मौके पर विज्ञान विषय के प्रवक्ता संदीप कुमार, सुमन सैणी, इंदु बाला, अंजना कुमारी, गणेश कालिया समेत अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें