जयसिंहपुर में दो बच्चों समेत महिला हुई लापता, पति पहुंचा थाने Kangra News
उपमंडल जयसिंहपुर के गांव बीजापुर की एक विवाहिता दो छोटे बच्चों सहित लापता हो गई है।
जयसिंहपुर, जेएनएन। उपमंडल जयसिंहपुर के गांव बीजापुर की एक विवाहिता दो छोटे बच्चों सहित लापता हो गई है। विवाहिता के पति विजय कुमार ने इस संबंध में पुलिस थाना लंबागांव में शिकायत दर्ज कर पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है।
पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में विजय ने बताया कि 20 मार्च की दोपहर उसकी पत्नी किरण देवी के मोबाइल फोन पर सिविल अस्पताल जयसिंहपुर के सामने सब्जी की रेहड़ी लगाने वाली महिला उषा देवी का फोन आया था। विजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का ज्यादातर उषा देवी के पास ही आना जाना था और रात आठ बजे के बाद ही उसके पास से ही घर लौटती थी।
उन्होंने बताया कि 20 मार्च के बाद से उषा देवी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। विजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी किरण देवी का रंग सांवला है और साथ में दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने आम जनता से भी गुहार की कि यदि कहीं किरन देवी का पता चले तो तुरंत पुलिस थाना लंबागांव में सूचना दें।