विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगड़ा में पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथियार से किया हमला

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:07 PM (IST)

कोटला के भाली गांव में 10 साल के पारिवारिक विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे के ...और पढ़ें

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या। सांकेतिक फोटो

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पति ने पत्नी उषा देवी की हत्या की।

  2. पारिवारिक विवाद 10 साल से चल रहा था।

  3. आरोपी जगदीश चंद को पुलिस ने पकड़ा।

जागरण संवाददाता, कोटला (कांगड़ा)। पुलिस थाना कोटला के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाली में पति द्वारा अपनी पत्नी का मर्डर करने का मामला उजागर हुआ है। मृतक महिला की पहचान उषा देवी (53) पत्नी जगदीश चंद निवासी भाली के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार पति पत्नी में पिछले 10सालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। 14 अक्तूबर बुधवार सुबह 6 बजे दोनों में कहासुनी हुई तथा कहासुनी में जगदीश चंद (63) ने अपनी पत्नी उषा देवी के सिर पर लोहे के हथियार से वार कर दिया जिससे उषा देवी की मौत हो गई।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस त्वरित मौका पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा जगदीश चंद के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी जगदीश चंद को अरेस्ट कर लिया है।

स्थानीय आम जनता से मिली जानकारी से पता चला कि मृतका उषा देवी और और उसके पति जगदीश चंद में पिछले 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। और मृतका की दो लड़कियां और एक लड़का है। जिन में एक लड़की शादीशुदा है। और लड़का जो दसवीं में पढ़ रहा है और परिवारिक की झगड़े के कारण बड़ी बहन के पास रह रहा है। और छोटी लड़की धर्मशाला में रहती है। मृतका के मायके सिहुंता में बहुत गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।

मृतका के भाई उत्तम चंद ने कहा कि मेरी बहन का कत्ल व गुनाह किया है। मुझे कानून पर भरोसा है। हम गरीब आदमी हैं और पुलिस प्रशासन हमें न्याय देगा और मेरी बहन के कातिल को सख्त सजा दिलाई जाए।डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई उत्तम चंद के बयान पर उषा देवी को मौत के घाट उतारने के आरोप में जगदीश चंद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका से साक्ष्य जुटाए हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।