Move to Jagran APP

हिमाचल में सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, पांच जिलों में आंधी और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट

Himachal Weather Update मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 03:41 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 03:57 PM (IST)
हिमाचल में सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, पांच जिलों में आंधी और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट
हिमाचल में सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, पांच जिलों में आंधी और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में 8 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम के तेवर बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

कुछ दिन से धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हुई है। आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। प्रदेश में केलंग और कल्पा में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है और अब भी ठंड है। प्रदेश में शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। सुबह-शाम सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री कमी दर्ज की गई। एक ही दिन में भुंतर में न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.