Move to Jagran APP

Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी से हिमाचल ठंड की चपेट में, जानिए मौसम का मिजाज

Snowfall in Himachal ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आई है। इस कारण समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 10:23 AM (IST)
Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी से हिमाचल ठंड की चपेट में, जानिए मौसम का मिजाज
Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी से हिमाचल ठंड की चपेट में, जानिए मौसम का मिजाज

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आई है। इस कारण समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। शुक्रवार रात तक मनाली सहित कांगड़ा में धौलाधार के पहाड़ों पर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। बर्फबारी होने से एकाएक ठंड बढ़ गई है, सुबह शाम लोग बिना स्‍वेटर नहीं निकल पा रहे। मौसम के बदले मिजाज के चलते मनाली-लेह मार्ग पर कभी भी वाहनों के पहिये थम सकते हैं। जांस्कर घाटी को जोडऩे वाले शिंकुला दर्रे में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को शिमला से ज्यादा ठंडा सोलन रहा। सोलन में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री जबकि शिमला में 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। केलंग में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। आने वाले दिनों में सुबह के समय ज्यादा ठंड होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

कहां, कितना रहा तापमान

  • स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
  • शिमला,10.9,21.2
  • सुंदरनगर,12.0,28.1
  • भुंतर,9.6,27.0
  • कल्पा,3.5,17.1
  • सोलन,10.4,25.0
  • ऊना,18.0,29.2
  • केलंग,1.6,12.6
  • कांगड़ा,14.9,28.4
  • नाहन,18.9,28.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.