Move to Jagran APP

चंडीगढ़ व दिल्ली से 12 स्पेशल बसें धर्मशाला पहुंची

हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो की दिवाली उत्सव पर चंडीगढ़ व दिल्ली से शुक्रवार को 12 स्पेशल बसें पहुंची। इनमें चंडीगढ़ से 5 और दिल्ली से 7 बसें शामिल हैं। इन 12 बसों में चंडीगढ़ से एक वोल्वो बस भी

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 05:51 PM (IST)
चंडीगढ़ व दिल्ली से 12 स्पेशल बसें धर्मशाला पहुंची
चंडीगढ़ व दिल्ली से 12 स्पेशल बसें धर्मशाला पहुंची

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : दिवाली उत्सव के मद्देनजर हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो की चंडीगढ़ व दिल्ली से शुक्रवार को 12 स्पेशल बसें पहुंची। इनमें चंडीगढ़ से पांच और दिल्ली से सात बसें शामिल हैं। इन 12 बसों में चंडीगढ़ से एक वोल्वो बस भी शामिल है जबकि शेष अन्य साधारण बसें शामिल हैं। वहीं शनिवार, 26 अक्टूबर को भी करीब 12 ही स्पेशल बसें चंडीगढ़ व दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेगी। इनमें चंडीगढ़ व दिल्ली से 6-6 बसें शामिल होंगी और इनमें चंडीगढ़ से एक वोल्वो बस भी शामिल होगी। एचआरटीसी का धर्मशाला डिपो हर वर्ष दिवाली उत्सव पर स्पेशल बसें चलता है, ताकि दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे व धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। इसके लिए बकायदा मैक्लोडगंज, धर्मशाला व कांगड़ा में बुकिग सेंटर तो चलाता ही है साथ ही यात्री ऑनलाइन भी बुकिग कर सकता है।

loksabha election banner

उधर, एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा के मुताबिक दिवाली उत्सव के लिए स्पेशल बसें शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को भी चंडीगढ़ व दिल्ली से करीब 12 स्पेशल बसें धर्मशाला पहुंची हैं। हालांकि दिवाली वाले दिन कोई भी बस नहीं आएगी, लेकिन वापसी पर भी मांग के अनुसार चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.