विवेक कंवर बने डाडासीबा एनपीएस ब्लॉक अध्यक्ष
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने डाडासीबा ब्लॉक कार्यकारणी का गठन नंगल चौक में किया।
संवाद सूत्र, परागपुर : नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने डाडासीबा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन नंगल चौक में किया। इसमें अलग-अलग विभागों के लगभग 35 कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने विवेक कंवर को ब्लॉक डाडासीबा का प्रधान, ओम प्रकाश को महासचिव और विकास भारद्वाज को कोषाध्यक्ष चुना। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि विजन दस्तावेज के अनुसार जल्द हिमाचल सरकार पेंशन बहाली के लिए कमेटी का गठन करे और नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों को केंद्र सरकार के द्वारा दिए जा रहे लाभ को जल्द से जल्द प्रदेश सरकार किए वादे के अनुसार प्रदान करे। ब्लॉक प्रधान विवेक कंवर ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी की आगामी बैठक में ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मन्हास ने की। प्राथमिक शिक्षक संघ के डाडासीबा जिला संगठन मंत्री मंजीत सिंह, खंड प्रधान कौर चंद राणा, सरस्वती चंद्र, राम कृष्ण, सुरेंद्र सिंह चौहान व एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद्य विशेष रूप से उपस्थित हुए।