Move to Jagran APP

हिमाचल के हर ब्‍लॉक में होगा वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन, आज कांग्रेस ब्‍लाक अध्‍यक्षों को कलश सौंपेंगे

Virbhadra Singh Ashes पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन प्रदेश के 72 ब्लाकों में किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर वीरवार को सभी ब्लाक अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय में अस्थि कलश सौंपेगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह अस्थि कलश लेने के लिए रामपुर को रवाना हो गए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 09:38 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 10:09 AM (IST)
हिमाचल के हर ब्‍लॉक में होगा वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन, आज कांग्रेस ब्‍लाक अध्‍यक्षों को कलश सौंपेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन प्रदेश के 72 ब्लाकों में किया जाएगा।

शिमला, जागरण संवाददाता। Virbhadra Singh Ashes, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन प्रदेश के 72 ब्लाकों में किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर वीरवार को सभी ब्लाक अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय में अस्थि कलश सौंपेगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया 16 जुलाई को प्रार्थना सभा के साथ दिवंगत नेता के अस्थि कलश प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों के 72 ब्लाकों में स्थानीय लोगों के श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए स्थानीय पार्टी कार्यालयों में रखे जाएंगे।

loksabha election banner

दिवंगत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश  को रामपुर से शिमला के लिए रवाना किया गया।  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  खुद अस्थि कलश लेने रामपुर गए थे। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा भी साथ गए हैं। सुबह 10.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के प्रमुख सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक,एनएसयूआई के अतिरिक्त सभी विभागों के प्रमुख व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

16 जुलाई को सभी ब्लॉक अध्यक्ष इन अस्थकलशों को पूरी श्रद्धा के साथ स्थानीय लोगों के दर्शनार्थ व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 17 जुलाई को ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने सरोवरों व नदियों में इन्हें पूरी श्रद्धा के साथ प्रवाह करेंगे। उधर, रूस के भारत के राजदूत निकोले कुदशेव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के निधन शोक प्रकट किया है। निकोले कुदशेव ने ट्वीट कर संवेदनाएं प्रकट की हैं।

एचपीयू का नाम वीरभद्र पर रखे सरकार

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की एनएसयूआइ इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर के पिंक पैटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसयूआइ के प्रदेश संगठन महासचिव मनोज चौहान ने कहा कि वीरभद्र सिंह का समूचे प्रदेश के विकास सहित प्रदेश में शिक्षा के उत्थान में भी अतुलनीय योगदान रहा है। मनोज चौहान ने सरकार से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का नाम वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता ने कहा कि वीरभद्र सिंह हमेशा हम सब के दिलों और एहसास में जिंदा रहेंगे। विवि परिसर अध्यक्ष परवीन मिन्हास सहित छात्रों व विवि के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भी वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया। इस दौरान मनोज चौहान, वीनू मेहता, यासीन बट्ट, रजत भारद्वाज, मोहित, डैनी पंगवाल, रजत राणा, अरविंद, बबिता पोजटा, कृतिका शर्मा, योगेश यादव, अखिल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.