Move to Jagran APP

ब्‍यास और पार्वती नदी के संगम स्‍थल जिया में प्रवाहित की वीरभद्र सिंह की अस्थियां

Virbhadra Singh Ashes Immersed पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को पवित्र जिया संगम स्थल पर प्रवाहित किया गया। ब्यास और पार्वती नदी का संगम स्थल है। मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान के साथ उनके समर्थकों ने भावुक होकर नम आंखों से विदाई दी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 11:49 AM (IST)
ब्‍यास और पार्वती नदी के संगम स्‍थल जिया में प्रवाहित की वीरभद्र सिंह की अस्थियां
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को पवित्र जिया संगम स्थल पर प्रवाहित किया गया।

कुल्लू, संवाद सहयोगी। Virbhadra Singh Ashes Immersed, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को पवित्र जिया संगम स्थल पर प्रवाहित किया गया। ब्यास और पार्वती नदी का संगम स्थल है। मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान के साथ उनके समर्थकों ने भावुक होकर नम आंखों से विदाई दी। सुबह करीब आठ बजे से कुल्लू के ढालपुर मैदान लोग एकत्र होने लगे इसके बाद अस्थि क्लश को ढालपुर बाजार होते हुए सैकड़ों समर्थकों ने भुंतर के पवित्र जिया संगम स्थल पहुंचाया। यहां पर पूजा पाठ करने के बाद ब्यास नदी में अस्थि क्लश को प्रवाहित किया गया।

loksabha election banner

वीरभद्र सिंह के चाहने वालों ने नम आंखों से उन्‍हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान कांग्रेस सरकार में पूर्व में मंत्री रहे सत्य प्रकाश ठाकुर, कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्‍य नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नारेबाजी की राजा साहब अमर रहें, उनकी आत्मा की शांति के लिए यहां पर विधि विधान के अनुसार मंत्र उच्चारण कर उनकी अस्थि क्लश को प्रवाहित किया गया।

गैर रहे कि कुल्लू में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि क्लश को 15 जुलाई को रामुपर से कुल्लू लाया गया। देर शाम कुल्लू में क्लश पहुंचने के बाद यहां पर 16 जुलाई को दिन भर लोगों के दर्शन के लिए ढालपुर मैदान में अस्थि क्लश को रखा गया इस दौरान कई लोगों ने उनको श्रदांजलि दी। दिनभर लोगों के आने जाने का क्रम जारी रहा। यहां पर सर्वधर्म कार्यक्रम भी रखा गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पूरे हिमाचल के जननायक थे। उनके जाने की कमी कभी भी पूरी तो नहीं हो सकती लेकिन उनकी आत्मा की शांति की कामना कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.