विपिन सिंह परमार ने पढ़ाया संगठन की व्यवस्था का पाठ
विपिन परमार ने कहा कि अब एक बार फिर से अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा।
जेएनएन, पालमपुर। संगठन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार-बार बैठकों का आयोजन तथा आपसी मिलन जरूरी है। यह शब्द स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मंडल सुलह के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन पर कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना के समय माहौल अनुकूल था, लेकिन भाजपा का जन्म जेल में हुआ था। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। परमार ने कहा कि हिमाचल को भी कांग्रेस मुक्त करने के लिए बूथ पर कार्यकर्ताओं ने लड़ाई लड़ी है।
अब एक बार फिर से अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। कार्यकर्ता अगली लड़ाई के लिए तैयार रहें। केंद्र में दोबारा से भाजपा को सत्तासीन करने की लड़ाई पोलिंग बूथ तक लड़नी है। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात जरूर सुने और मोदी ऐप से जुड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन में कार्य करने के टिप्स दिए। दो दिनों तक चले इस शिविर में सोमवार को आयोजित तीन सत्रों में भाग लिया।
पहला सत्र जिला प्रभारी राकेश शर्मा तथा दूसरा सत्र जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने लिया। इस मौके पर देशराज शर्मा, अध्यक्ष, महामंत्री चंद्रवीर शर्मा व सुखदेव मसंद, जिला महामंत्री हरीदत्त शर्मा, अशोक पुरोहित, मधु गुप्ता, विकास धीमान, बीना श्रीवास्तव, रागिनी रुकवाल, रमेश शर्मा, पवन कपूर, तनु भारती, त्रिलोक राणा, पूनम धरवाल, अंकुर कटोच, सुनील मेहता, डॉ. राजिंद्र, वरुण खट्टर, प्रवीण शर्मा, मोर्चो प्रकोष्ठों तथा बूथ पालक सत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।