Move to Jagran APP

विक्रमादित्य बोले, हिमाचल का हिंदुत्व देवी-देवताओं से, भाजपा का है नागपुर से

Vikramaditya Singh शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा हमें हिंदु व स्वदेशी होने का प्रमाणपत्र भाजपा से लेने की जरूरत नहीं है। देवभूमि हिमाचल का हिंदुत्व यहां के देवी-देवताओं से चलता है भाजपा का नागपुर से चलता है।

By Virender KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 06:26 PM (IST)
विक्रमादित्य बोले, हिमाचल का हिंदुत्व देवी-देवताओं से, भाजपा का है नागपुर से
विक्रमादित्य बोले, हिमाचल का हिंदुत्व देवी-देवताओं से, भाजपा का है नागपुर से। जागरण

कुल्लू, जागरण संवाददाता। Vikramaditya Singh, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा, हमें हिंदु व स्वदेशी होने का प्रमाणपत्र भाजपा से लेने की जरूरत नहीं है। देवभूमि हिमाचल का हिंदुत्व यहां के देवी-देवताओं से चलता है, भाजपा का नागपुर से चलता है। नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) का हिंदुत्व देश को बांटने का काम कर रहा है। कुल्लू का देवसदन वीरभद्र सिंह की देन है। नजराने की प्रथा कांग्रेस के समय शुरू हुई थी।

loksabha election banner

विक्रमादित्य सिंह रविवार को कुल्लू के देवसदन में आजादी की गौरव यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी व एकजुटता के लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने अपना बलिदान दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ऐतिहासिक धरोहरों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश को क्षेत्र व जाति के नाम पर बांटने का प्रयास हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्रवाद का नारा दे रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में क्षेत्रवाद का नारा दिया था, लेकिन जनता ने मुख्यमंत्री के नारे को नकार दिया था। प्रदेश में बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है।

भाजपा मात्र लाभार्थियों की सरकार बनकर रह गई है। लाभार्थियों को बसों में घुमाकर व कार्यक्रमों में बुलाकर भाजपा सरकार रिपीट करने का सपना देख रही है। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही लाभार्थी व अन्य लोग भाजपा को आइना दिखाएंगे। जयराम सरकार से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। 15 लाख बेरोजगार युवा सड़क पर घूम रहे हैं। सत्ता में आते ही वीरभद्र सिंह माडल को वापस लेकर आएंगे। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण देंगे। इसके लिए 680 करोड़ रुपये के फंंड का प्रविधान किया जाएगा। हर हलके में दस-दस करोड़ रुपये देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.