Move to Jagran APP

अपने पद से इस्तीफा दे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज: राजकुमार ठाकुर

हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज अपना आपा खो चुके है। वह मानसिक रूप से परेशान चले हुए है। उन्हें समय रहते अपना किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए। अब तो लगता है की उनकी अपनी ही सरकार में उन्हें कोई पूछ ही नहीं रहा है।

By Richa RanaEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 03:16 PM (IST)
अपने पद से इस्तीफा दे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज: राजकुमार ठाकुर
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज अपना आपा खो चुके हैं।

राजगढ़,संवाद सूत्र। हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज अपना आपा खो चुके है। वह मानसिक रूप से परेशान चले हुए है। उन्हें समय रहते अपना किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए। अब तो लगता है की उनकी अपनी ही सरकार में उन्हें कोई पूछ ही नहीं रहा है। यह आरोप जिला सिरमौर की पच्छाद विधानसभा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने लगाए। राजकुमार ठाकुर ने बताया की कभी उपाध्यक्ष हंसराज प्रदेश की भोलीभाली लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अश्लील हरकतों से भी गुरेज नहीं करते। कभी उनकी चेट सोशल मिडिया पर वायरल हो जाती है। राजकुमार ठाकुर ने बताया कि अब विस उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा सरकारी स्कुल में एक गरीब बच्चे को थपड़ मारने का मामला सामने आया है।

loksabha election banner

उपाध्यक्ष को यह भी नहीं मालूम की वह किस पद पर बेठे हैं। श्याद वह अपने पद की गरिमा भूल चुके है। लेकिन अभी भी जयराम ठाकुर ने हंसराज को अपनी सरकार में जगह दी हुई है, जोकि बड़े ही शर्म की बात है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ना जाने अपने मंत्रीमंडल में केसे केसे मंत्रियो को जगह दे रखी है। कभी कोई मंत्री किसी जनता और आधिकारी पर अपनी भड़ास निकलता है। तो कभी विधानसभा उपाध्यक्ष लड़कियों को अपने जाल में फसाने की फिराक में रहता है। अब तो हंसराज ने सारी हदे पार करके एक गरीब छोटे बच्‍चे को क्लासरूम सबके सामने थपड़ जड़ दिया।

बाद में अपनी सफाई में बच्‍चे के पिता से डरा धमका कर वीडियो को बनाया गया है। जिस तरह से बचे का पिता वीडिओ में बोल रहा है, उससे साफ़ जाहिर होता है की उन्हें डराया जा रहा है। राजकुमार ठाकुर ने बताया की भाजपा के विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा मामले में संलिप्त सभी लोगो को डराया धमकाया गया है, तभी सभी चुपी साधे हुए है। विस उपाध्यक्ष हंसराज को अपने पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.