Move to Jagran APP

वजीर राम सिंह पठानिया को 171 वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव में किया याद

वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया की 171 वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव वासा वजीरा में वीर दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

By Richa RanaEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 04:08 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 04:08 PM (IST)
वजीर राम सिंह पठानिया को 171 वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव में किया याद
वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव वासा वजीरा में वीर दिवस के रूप में मनाई गई।

नूरपुर, जेएनएन। वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया की 171 वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव वासा वजीरा में वीर दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कचव के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित कर सुरक्षा कचव पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि भेंट की।

loksabha election banner

बोले मनकोटिया वीर योद्धा पर गर्व

मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया की शहादत पर हमें गर्व है और वह एक महान योद्धा थे जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया को आज तक शहीद का दर्जा नहीं मिला जोकि उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हम उन्मीद करते है कि वह दिन जरूर आएगा जब देश का प्रधानमंत्री देश की लाल किले की दीवार पर अपने संबोधन में सबसे वजीर राम सिंह पठानिया का नाम लेकर उन्हें श्रदांजलि देंगे।

पठानिया के आदर्शों पर चलने की अपील

इस अवसर पर वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल कमेटी वासा वजीरा के अध्यक्ष राजेश्वर पठानिया ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया और वजीर राम सिंह पठानिया की जीवन बारे जानकारी दी ।

उन्होंने लोगों से वजीर राम सिंह पठानिया के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समारोह में वजीर राम सिंह पठानिया के वंशज एवं पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा बनवा कर उसे उचित जगह पर  लगाए जाने का प्रयास किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताए आदर्शो पर चले। इसअवसर पर पूर्व विधायक रंजीत  बख्शी, राजपूत सभा नूरपुर के अध्यक्ष गुरचरण सिंह पठानिया व कांगड़ा बैंक के निदेशक करनैल राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.