श्रीकांत शर्मा बोले, नागरिकता संशोधन कानून को नकली चश्मे से देख रही फर्जी गांधी कंपनी Kangra News
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर भाजपा ने प्रदेश के लोगों को सचेत रहने का आह्वान किया है।
धर्मशाला, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर भाजपा ने प्रदेश के लोगों को सचेत रहने का आह्वान किया है। यह बात धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीएए पर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह कानून शरणार्थियों की नागरिकता छीनने नहीं बल्कि उन्हें नागरिकता प्रदान वाला है। इस एक्ट को फर्जी गांधी कंपनी द्वारा नकली चश्मे से देखने का प्रयास किया जा रहा है। जो भाषा पाकिस्तान की है वही भाषा कांग्रेस भी बोल रही है।
शरणार्थियों के प्रति कांग्रेस को कोई लगाव नहीं, इसका उदाहरण यह भी है कि पहले इसी मामले को लेकर कांग्रेस कई बयान देती रही, लेकिन इस एक्ट को लागू करने का साहस नहीं दिखा पाई।
उत्तर प्रदेश में किया है एसआइटी का गठन
उत्तर प्रदेश में अशांति फैलाने वालों को चिन्हित किया गया है। वहां पर एसआइटी (विशेष जांच दल) का भी गठन किया गया है ताकि कोई भी अपना पक्ष उसके समक्ष रख सके। पाकिस्तान में पहले 33 प्रतिशत अल्पसंख्यक थे उनकी वर्ष 2011 की जनगणना के बाद संख्या महज 3.7 प्रतिशत रह गई है। इसका मतलब है कि वहां पर अल्पसंख्यकों का उत्पीडऩ किया जा रहा है।
ये रहे मौजूद
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक विशाल नैहरिया, केसीसीबी अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, संगठन जिला अध्यक्ष कांगड़ा भाजपा चंद्र भूषण नाग, मनोहर धीमान, राकेश शर्मा, प्रियवृत व सचिन शर्मा।