Move to Jagran APP

परागपुर में दुकानदार पर अज्ञात लोगों ने किया तेजधार हथियार से जानलेवा हमला, टांडा रेफर Kangra News

Pragpur Bazar Attacks Shopkeeper परागपुर बाजार के दुकानदार ब्रिज मोहन सूद पर शुक्रवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी अनुसार करीब 7 बजे दो अज्ञात लोगों ने लूट के इरादे से किसी तेज धार हथियार से उक्त दुकानदार को लहूलुहान कर दिया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:36 AM (IST)
परागपुर में दुकानदार पर अज्ञात लोगों ने किया तेजधार हथियार से जानलेवा हमला, टांडा रेफर Kangra News
परागपुर बाजार के दुकानदार ब्रिज मोहन सूद पर शुक्रवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

ज्वालामुखी/परागपुर, जेएनएन। उपमंडल देहरा के तहत धरोहर गांव परागपुर में शुक्रवार देर शाम अज्ञात लोगों ने 75 वर्षीय वृद्ध की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। घायल वृद्ध को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृज मोहन सूद परागपुर बाजार में दुकान करता है और एलआइसी का एजेंट भी है। शुक्रवार देर सायं सात बजे के करीब वह दुकान से घर जा रहा था कि पीछे से शरारती तत्वों ने उनकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर किया गया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

loksabha election banner

घटना का पता चलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर परागपुर पंचायत की प्रधान सुदेश शर्मा, उपप्रधान मदन गोपाल व वार्ड सदस्य सुरिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी देहरा कुलदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। रात 10 बजे तक पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही थी।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 व 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन के निर्देश पर डीएसपी ज्वालामुखी तिलकराज शांडिल भी देहरा पुलिस का सहयोग करने के लिए शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.