गरीब कन्याओं को दी सिलाई मशीन
समाज सेवी संस्था ओम फाउंडेशन ने रविवार को जवाली की ग्राम पंचायत बही पपठियार बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष बचन ¨सह राणा ने की।
संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : ओम फाउंडेशन ने रविवार को पंचायत बही पठियार में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक एवं अध्यक्ष बचन ¨सह राणा ने की। बैठक में उन्होंने आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करवाने एससी एसटी एक्ट, धारा 497 व अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। संस्था के अध्यक्ष बच्चन ¨सह राणा ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को प्रदेश सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाएंगे। बैठक में संस्था ओम फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत वही पठियार की दो जरूरतमंद गरीब लड़कियों को सिलाई मशीन व एक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को नगद सहायता राशि वितरित की। बच्चन ¨सह राणा ने कहा कि संस्था का यह अभियान जिला कांगड़ा की अन्य पंचायतों में भी शुरू किया जाएगा। इसके साथ संस्था जरूरतमंद गरीब महिलाओं को अपने स्तर पर मासिक पेंशन भी शुरू करेगी। इस अवसर पर पंचायत के पूर्व प्रधान देवराज कोठी बंडा, पंचायत के उपप्रधान अर्जुन ¨सह, लंबरदार शिव चरण ¨सह, सुभाष चंद, पुरषोतम ¨सह, सेवानिवृत बीडीओ करतार चंद, अंग्रेज ¨सह सहित बड़ी संख्या में गांव वासियों ने भाग लिया।