यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाहन में नई शिक्षा नीति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने चित्रकला का किया प्रदर्शन
डाइट नाहन के तत्वाधान में एसएफडीए हाल में नई शिक्षा नीति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । ...और पढ़ें

राजगढ़, संवाद सूत्र। डाइट नाहन के तत्वाधान में एसएफडीए हाल में नई शिक्षा नीति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । जिसका आयोजन प्रिंसिपल डाइट नहान श्री ऋषि पाल शर्मा जी के सौजन्य से किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि शिक्षा सचिव राजीव शर्मा थे। इस अवसर पर जिला सिरमौर एवं अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य सहित सिरमौर जिला के कई प्रधानाचार्य मुख्य अध्यापक उपस्थित थे।
एसएमसी अध्यापक संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष राजेश भारत ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंदो बाग में कला अध्यापक के रूप में अनिल कुमार एसएमसी अध्यापक के रूप में काम कर रहे हैं। जिस तरह से विद्यार्थियों के अंदर छिपी कला को बाहर निकालने वह विद्यार्थियों के अंदर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनिल कुमार द्वारा प्रयास किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय हैं। इसके लिए जिला सिरमौर के सभी अध्यापक कला अध्यापक अनिल कुमार व उनके विद्यार्थी प्रधानाचार्य को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। इससे पहले भी एसएमसी की पर कार्यरत बहुत से अध्यापकों ने अपनी काबिलियत को दर्शाया है। अपने आप में एक काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेंहेदो बाग के होनहार (चित्रकार) विद्यार्थियों ने विद्यालय के कला अध्यापक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में चित्रकला प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं विद्यार्थियों और स्कूल के प्रधानाचार्य ललित कुमार और कला अध्यापक अनिल कुमार को इस तरह के कार्य करने और विद्यार्थियों के हुनर को पहचानने तथा उसे प्रेरणादायक बनाने के लिए बधाइयां दी। कार्यक्रम के आयोजक ऋषिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि और वहां पर आए अन्य प्रधानाचार्य मुख्य अध्यापकों तथा अन्य शिक्षकों को बताया कि मेंहेदो बाग स्कूल के विद्यार्थी बहुत ही अच्छी पेंटिंग बनाते हैं।
इससे पहले दो बार स्कूल ने चित्रकला प्रदर्शनी लगाई है। जिसमें एक प्रदर्शनी के सभी चित्र डाइट नाहन ने खरीदे थे, तथा एक प्रदर्शनी के स्थानीय लोगों ने। उन्होंने बताया कि पेंटिंग का पैसा विद्यार्थियों को दिया जाता है। कार्यक्रम में आए सभी शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के इस कार्य को सराहा और विद्यालय और कला अध्यापक अनिल कुमार जी के प्रयास की प्रशंसा की। वर्तमान में विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने और कला अध्यापक अनिल कुमार ने विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए इन विद्यार्थियों को बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को पेंटिंग भी भेंट की।
