हिमाचल पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में 28 आरोपित गिरफ्तार Kangra News
Himachal police Bharti Fraud case पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े में पुलिस ने एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 05:24 PM (IST)
धर्मशाला, जेएनएन। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े में पुलिस ने एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक कांगड़ा के शाहपुर से है और इसने परीक्षा में अपने स्थान पर सॉल्वर को बिठाया था और पेपर करवाने में कामयाब भी हो गया था। फर्जीवाड़े में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारियों का सिलसिला लगातार जारी है और यह आंकड़ा 28 तक जा पहुंचा है। वहीं रविवार रात को भी एसआइटी ने शाहपुर निवासी 22 वर्षीय युवक अभिषेक को गिरफ्तार किया।
उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस जांच सही दिशा में जा रही है तथा मुख्य सरगना शीघ्र पुलिस गिरफ्त में होगा। वहीं रविवार को गिरफ्तार सुमित पुत्र सतवीर निवासी बिरोली जिला जिंद (हरियाणा) को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 22 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें