सरकार का सहयोग करें कार्यकर्ता : त्रिलोक
कोरोना महामारी के नियंत्रण को देश भर में प्रदेश सरकार के सबसे अधिक प्रयास रहे हैं। यह बात शुक्रवार को भाजपा मंडल पालमपुर के बीस बूथों की पन्ना प्रमुख संवाद बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 09:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पालमपुर : भाजपा मंडल पालमपुर के 20 बूथों की पन्ना प्रमुख संवाद बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कहा कि आपदा के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने को लेकर सरकार चिंतित है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रदेश को सैनिटाइजर भेजे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना नियंत्रण में सरकार का सहयोग देने का आग्रह किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, पूर्व पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक रविद्र शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें