Move to Jagran APP

त्रिलोक कपूर ने शांता कुमार से की मुलाकात

प्रदेश भाजपा के नव-नियुक्त महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर भेंट की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा जिला महामंत्री विजय भट्ट जिला उपाध्यक्ष ललित कपूर

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 09:10 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 09:10 PM (IST)
त्रिलोक कपूर ने शांता कुमार से की मुलाकात
त्रिलोक कपूर ने शांता कुमार से की मुलाकात

संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर भेंट की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, जिला महामंत्री विजय भट्ट, जिला उपाध्यक्ष ललित कपूर, जयसिंहपुर मंडल उपाध्यक्ष राजेश राणू, पंचायत समिति सुलह चेयरमैन सुनील मेहता, राष्ट्रीय पेंशन महासंघ कार्यकारिणी सदस्य कृपाल सिंह, विक्रम शर्मा व मनोज रत्न मौजूद रहे। शांता कुमार ने त्रिलोक कपूर को प्रदेश महामंत्री पद की नियुक्ति पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना भी की। त्रिलोक कपूर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद जगत प्रकाश नड्डा वीरवार को पहली बार हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत के लिए उत्साहित है। उन्होंने बताया कि पहली मार्च को पालमपुर प्रवास के दौरान जिला व मंडल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.